भाजपा ने मंडल अध्यक्षों की सूची कीनाम मंडल अध्यक्षों की सूची की जारी

प्रशांत त्यागी, देवबंद।

लंबे इंतजार के बाद भाजपा हाई कमान द्वारा शनिवार को मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। जारी सूची में जहां कुछ नए चारों को स्थान मिला है तो कुछ स्थानों पर पुराने ही चेहरों पर भाजपा हाई कमान में विश्वास जताते हुए पुन: ताजपोशी की है।

शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सैनी द्वारा जारी की गई सूची में देवबंद से अरुण गुप्ता, नागल मंडल में हरीश त्यागी, तल्हेडी मंडल में राहुल वीरपुर, देहात मंडल में सोनित कश्यप, बड़गांव मंडल में रविंद्र ठाकुर को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गौर तलब हो की जहां देवबंद विधानसभा क्षेत्र में बड़गांव और देवबंद नगर में नए मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं तो वहीं देहात और तल्हेड़ी मंडल में पुराने चारों पर ही पार्टी हाई कमाने भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से कमान सौंपी है। ज्ञात रहे की सहारनपुर में मंडल अध्यक्षों की सूची को लेकर लंबे अरसे से इंतजार किया जा रहा था, शनिवार को काफी विचार विमर्श के बाद हाई कमान द्वारा सूची जारी की गई। भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सैनी द्वारा जनपद के नवनियुक्त सभी मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी को मजबूत करने की शुभकामनाएं देते हुए पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। उधर, राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, राज्य मंत्री जसवंत सैनी, विधायक देवेंद्र निम, सहारनपुर मेयर अजय सिंह, समेत भाजपा के वरिष्ठ दिग्गजों ने नृत्य मंडल नृत्य मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

फोटो हरीश त्यागी नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष नागल

फोटो अरुण गुप्ता नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष देवबंद

प्रशांत त्यागी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed