सामाजिक और राजनीतिक मंच पर एकता का अहसास कराए त्यागी समाज: केसी त्यागी

भारी संख्या में त्यागी समाज के लोग कार्यक्रम में पहुंचे

देवबंद। संवाददाता

पूर्व राज्यसभा सांसद जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सदस्य केसी त्यागी ने कहा जो समाज शिक्षा में पीछे रहता है वह भविष्य में अपना अस्तित्व समाप्त कर देता है। समाज को शिक्षा से जुड़कर सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र को मजबूत करना होगा।

रविवार को सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे स्थित बाबूराम डिग्री कॉलेज में आयोजित त्यागी सभा द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में बोलते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद केसी त्यागी ने कहा त्यागी समाज को मजबूत होकर अपने हक के लिए लड़ाई लड़नी होगी।

उन्होंने कहा जो राजनीतिक दल त्यागी समाज से हाथ जोड़कर वोट मांगता हो समाज के लोगों को उसी राजनीतिक दल को वोट करनी चाहिए। क्योंकि बिना मांगे वोट देने वाले समाज की गिनती कहीं नहीं होती। त्यागी ने कहा भारत आज आधुनिकता की ओर बढ़ रहा है लेकिन इस युग में ग्रामीण व कृषि क्षेत्र काफी पीछे हटता जा रहा है परिणाम स्वरूप अब तक 15 लाख से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके हैं। भारतीय किसान संघ के प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी और डॉक्टर पीयूष त्यागी ने कहा त्यागी समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को अपना उज्जवल भविष्य मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। कार्यक्रम में धर्मवीर त्यागी, डॉक्टर कांता त्यागी, त्यागी सभा देवबंद के अध्यक्ष विनय त्यागी, अधिवक्ता जनार्दन दत्त त्यागी ने बताया कि कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के करीब 50 से अधिक छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जसवीर त्यागी और संचालन मास्टर अमरीश त्यागी ने किया।

सहारनपुर मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर त्यागी समाज के लोगों ने किया जोरदार स्वागत

रविवार को देवबंद पहुंचे जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व सांसद केसी त्यागी का त्यागी समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। सहारनपुर मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर स्थित एक होटल में रुके केसी त्यागी का समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा त्यागी समाज को राजनीतिक दल अपना वोट बैंक ना समझें। अब जागरूकता के साथ समाज अपना हक लेगा।

ये लोग रहे मौजूद…..

इस मौके पर मनोज त्यागी, अमरीश त्यागी, प्रिंस त्यागी, ‌ पंकज त्यागी, कुलदीप त्यागी, सभासद विपिन त्यागी, अनुज प्रधान, मुकेश त्यागी, अनिल त्यागी, राकेश प्रधान, योगेश त्यागी, दीपक त्यागी रणसुरा, मयंक त्यागी, मनीष त्यागी, धर्मेश त्यागी, आदि रहे।

रिपोर्ट प्रशांत त्यागी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed