अश्वनी सिंह/राजसत्ता पोस्ट

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यात्रा के प्रति सकारात्मक वातावरण बने इस पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं को 15 अप्रैल तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने पर्यटन एवं पुलिस के अधिकारियों को चारधाम यात्रा से जुड़े जिलाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक तैयारियों को अन्तिम रूप देने को कहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग से जुड़े व्यवसायियों की भावनाओं का भी सम्मान हो यह भी देखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा में इस वर्ष पिछली यात्रा की तुलना में अधिक श्रद्धालु प्रदेश में आएंगे, इस दृष्टि से व्यवस्थाएं की जानी जरूरी है। यात्रा रूट की सड़कों के सुधार के साथ ही यात्रियों की सुविधा से सम्बन्धित व्यवस्थाओं पर प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *