शामली ब्रेकिंग

आयुष मलिक के दोबारा लापता होने पर पिता ने दर्ज कराई FIR, दो लोगों पर लगाए आरोप

अनुज त्यागी

शामली के चर्चित आयुष मलिक मामले में नया मोड़ सामने आया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद आयुष मलिक के घर वापस नहीं लौटने पर उनके पिता देवराज मलिक ने सुल्तान कारी और मुफ्ती अब्दुल्ला के खिलाफ शिकायत दी। शिकायत के आधार पर शामली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला?

आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन और चांदनी कुरैशी से निकाह का मामला कुछ समय पहले सामने आया था। आयुष के परिजनों ने धर्म परिवर्तन को लेकर आपत्ति जताई थी, जबकि आयुष ने अपनी इच्छा से इस्लाम धर्म अपनाने की बात कही थी।

मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट तक पहुंचा था। 16 सितंबर को हाईकोर्ट ने आयुष को अपनी इच्छा के अनुसार रहने की स्वतंत्रता दी थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे, जिस पर अब उनके पिता ने दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

#RajsattaPost #Shamli #AyushMalik #UPNews #CrimeNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *