मुजफ्फरनगर। पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हरेटी के ग्राम प्रधान विवेक राठी के सुपुत्र रोहन राठी की गत दिवस हुई हत्या से परिवार में गहरा शोक है। बेटे को खोने का दर्द परिजनों के लिए बेहद पीड़ादायक है। घटना ने क्षेत्र के लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।

कैबिनेट मंत्री एवं पुरकाजी विधायक अनिल कुमार आज रोहन राठी के आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही।

परिजनों से मुलाकात के दौरान परिवार की ओर से घटना को लेकर कुछ गंभीर सवाल भी उठाए गए। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने इन सवालों को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से वार्ता की।

मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि परिजनों द्वारा उठाए गए प्रत्येक बिंदु की गंभीरता से जांच कराई जाए। यदि जांच के दौरान कोई तथ्य या साक्ष्य सामने आता है तो उसके आधार पर आवश्यक एवं निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

रोहन राठी की हत्या से परिवार ने अपना बेटा खोया है। इस दुख की घड़ी में परिजनों की पीड़ा को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। अब परिवार की ओर से उठाए जा रहे सवालों की जांच और सामने आने वाले तथ्यों पर पुलिस की कार्रवाई पर सभी की निगाहें हैं।

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने दिवंगत रोहन राठी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

ॐ शांति ॐ।

#Muzaffarnagar #Purqazi #RohanRathi #CrimeNews #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *