पारिवारिक कलह में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति पर गला घोंटकर हत्या का आरोप

रोहित त्यागी

मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव मकान में मिलने के बाद परिजनों ने उसके पति पर शराब के नशे में मारपीट करने और गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान मीना पुत्री बिलेन्द्र के रूप में हुई है। मीना थाना भोपा क्षेत्र के अंतर्गत रुड़कली गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व रामपुर निवासी आशु पुत्र सोमपाल के साथ हुई थी। मृतका का करीब तीन वर्ष का एक छोटा बेटा भी है।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि उसका पति आशु शराब पीने का आदी है और अक्सर शराब के नशे में मीना के साथ मारपीट करता था। परिजनों का आरोप है कि आज भी आशु अत्यधिक शराब के नशे में था और इसी दौरान उसने मीना के साथ मारपीट करने के बाद उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।

परिजनों के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी ने फोन कर मीना के मायके वालों को उसकी मौत की सूचना दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी शव को घर में छोड़कर अपने पूरे परिवार के साथ मौके से फरार हो गया।

महिला की मौत की सूचना मिलने पर उसके मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतका के परिजनों ने पति आशु और उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि मीना के साथ पहले भी मारपीट की जाती थी। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला की मौत के वास्तविक कारण और घटना की परिस्थितियों को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

बाइट: सोमपाल, मृतका का भाई
बाइट: गोपी, मृतका का मामा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed