इटली में बुर्का-हिजाब पर पाबंदी को लेकर वारिस पठान का पीएम मोदी पर तंज, बोले- ‘मोदी जी ने मेलोनी को मेलोडी खिलाई होगी’
जयपुर। इटली में प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी द्वारा बुर्का और हिजाब पर पाबंदी को लेकर AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। जयपुर पहुंचे वारिस पठान ने इटली के इस फैसले को पीएम मोदी से जोड़ते हुए कहा कि यह मोदी की संगत का असर है।
वारिस पठान ने तंज कसते हुए कहा, “मोदी जी ने जब मेलोनी को मेलोडी खिलाई होगी, तब कहा होगा- देखो मेलोनी, मैंने तो भारत के मुसलमानों के साथ कितना कर दिया।”
उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि भारत में मस्जिदों को उखाड़ने और मदरसों को लेकर कार्रवाई करने की बात कही जाती है तथा मुसलमानों के खिलाफ जंग जैसी स्थिति पैदा की गई है। पठान के मुताबिक, इसी बातचीत के संदर्भ में मेलोनी ने भी हिजाब और बुर्के पर पाबंदी लगा दी।
वारिस पठान ने इटली में बुर्का और हिजाब पर पाबंदी के फैसले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के बीच संबंधों पर भी तंज कसा।
#WarisPathan #AIMIM #AsaduddinOwaisi #GiorgiaMeloni #Italy #UPPolitics #RajsattaPost

