सहारनपुर PNB नकली नोट कांड में NIA का बड़ा एक्शन, बैंक मैनेजर गिरफ्तार

राजसत्ता पोस्ट|असलम त्यागी

सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोट बरामद होने के मामले में NIA ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने फरार चल रहे PNB बैंक मैनेजर और FIR में नामजद मुख्य आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया कि 29 अगस्त को सहारनपुर स्थित PNB करेंसी चेस्ट से बड़ी मात्रा में नकली नोट बरामद हुए थे। मामले की प्राथमिक जांच में बैंक के तीन कर्मचारियों की भूमिका सामने आई, जिसके बाद तीनों को निलंबित कर दिया गया था। इस संबंध में सदर बाजार थाने में FIR दर्ज की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए 3 सितंबर को NIA ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। अब बैंक मैनेजर अमित कुमार की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी नकली करेंसी के स्रोत, इसे बैंक की करेंसी चेस्ट तक पहुंचाने वाले नेटवर्क और मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। NIA की जांच जारी है और आने वाले दिनों में अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *