मायावती ने साफ की बसपा की चुनावी रणनीति, यूपी-पंजाब-उत्तराखंड में अकेले उतरेगी पार्टी
लखनऊ।बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर अपनी रणनीति साफ कर दी है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को लखनऊ में आयोजित बैठक में कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पंजाब और उत्तराखंड में भी किसी दल के साथ गठबंधन या समझौता किए बिना अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी।
मायावती ने पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करने के साथ ही कर्मठ, ईमानदार और पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाने पर विशेष जोर दिया जाए।
बैठक में पंजाब में बसपा के जनाधार और संगठन की स्थिति की भी समीक्षा की गई। मायावती ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।
बसपा के इस फैसले से साफ है कि पार्टी आगामी चुनावों में गठबंधन की राजनीति से दूरी बनाकर अपने संगठन और वोट बैंक के दम पर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।
#RajsattaPost #AnujTyagiPost #Mayawati #BSP

