महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विरोध करने पर तमंचा लेकर धमकाने का दावा, थाने दी तहरीर

राजसत्ता पोस्ट|असलम त्यागी

मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र के ग्राम हरनाकी में एक महिला से कथित रूप से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। मामले में महिला के देवर विकास ने थाना चरथावल में तहरीर देकर आरोपी सहित तीन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर के अनुसार, 18 अगस्त 2026 की शाम करीब सात बजे गांव का ही परमवीर पुत्र अभय सिंह कथित तौर पर महिला हिमानी पत्नी राकेश को घर पर अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया।

आरोप है कि इसके बाद परमवीर के पिता अभय सिंह और भाई मोहित कथित रूप से तमंचा व बंदूक लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें देख लेने की धमकी दी और परमवीर को अपने साथ ले गए।

पीड़ित पक्ष ने पुलिस से परमवीर, अभय सिंह और मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *