चरथावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पिस्टल, कारतूस व मैगजीन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

राजसत्ता पोस्ट|असलम त्यागी 

मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान अवैध असलाह के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई हरनाकी नहर की पुलिया के पास की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वंश पुत्र शीशपाल निवासी ग्राम भलसवा गाज, थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार, उत्तराखंड और विवेक कुमार उर्फ सूरज पुत्र अमरीश कुमार निवासी ग्राम भलसवा गाज, थाना झबरेड़ा, हरिद्वार के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने वापस लौटने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान वंश के कब्जे से 32 बोर की पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद हुई। वहीं विवेक कुमार उर्फ सूरज के पास से एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

दोनों आरोपियों के पास से आईफोन मोबाइल भी मिले। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट की काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई, जिसे पुलिस ने धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना चरथावल में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *