सलमान त्यागी बने समाजवादी लोहिया वाहिनी के मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष
अनुज त्यागी
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति पर सलमान त्यागी को समाजवादी लोहिया वाहिनी, मुजफ्फरनगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम करन निर्मल की ओर से 19 अगस्त 2026 को जारी मनोनयन पत्र में सलमान त्यागी पुत्र स्वर्गीय मो. यासीन, निवासी ग्राम सरवट, पोस्ट नई मंडी, मुजफ्फरनगर को जिलाध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी दी गई है।
मनोनयन पत्र में कहा गया है कि सलमान त्यागी के कर्मठ प्रयासों से जनपद मुजफ्फरनगर में समाजवादी लोहिया वाहिनी से बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ने की उम्मीद है। साथ ही उन्हें पार्टी संविधान के अनुसार कमेटी गठित कर 15 दिन के भीतर प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद सलमान त्यागी ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ युवाओं को संगठन से जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम करन निर्मल का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास किया जाएगा।
सलमान त्यागी के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है।
#Muzaffarnagar #SamajwadiParty #RajsattaPost #AnujTyagiPost

