मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के महानगर अध्यक्ष मुजफ्फरनगर के दायित्व पर अनुपम शांडिल्य ने महानगर कार्यकारिणी की प्रथम सूची घोषित की है। संगठन को नगर स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

महानगर अध्यक्ष अनुपम शांडिल्य ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे भारतीय किसान यूनियन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही किसानों, मजदूरों और कमेरे वर्ग की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से सामने लाना और उनके समाधान के लिए प्रभावी ढंग से संघर्ष करना है।

उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा अधिक से अधिक किसानों एवं आमजन को भाकियू परिवार से जोड़ने का आह्वान किया। महानगर कार्यकारिणी के विस्तार के साथ नगर क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद जताई गई है।
इस अवसर पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने संगठन के संस्थापक बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और चौधरी नरेश टिकैत एवं चौधरी राकेश टिकैत के समर्थन में नारे लगाए।
महानगर अध्यक्ष अनुपम शांडिल्य ने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने का काम करेगी।
#Muzaffarnagar #BKU #RajsattaPost #AnujTyagiPost

