जिला पंचायत के ‘लकड़ी टोल’ के खिलाफ भाकियू का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन!

रोहित त्यागी

मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत द्वारा लकड़ी के शुल्क के नाम पर की जा रही कथित अवैध उगाही के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की।

संगठन का आरोप है कि पिछले कई वर्षों से मुजफ्फरनगर से यमुनानगर, हरियाणा आदि स्थानों की ओर जाने वाली लकड़ी से लदी ट्रॉलियों से करीब 300 रुपये प्रति ट्रॉली की वसूली की जा रही है। भाकियू अराजनीतिक ने इसे किसानों का शोषण बताते हुए इस कथित उगाही को तत्काल बंद कराने की मांग की है।

संगठन के तहसील अध्यक्ष अंकित जावला ने चेतावनी दी कि यदि यह वसूली बंद नहीं की गई तो 1 सितंबर 2026 से संगठन द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

वहीं, ज्ञापन पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए मामले में जल्द उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

 

बाइट – अंकित जावला, तहसील अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *