विधायक पंकज मलिक और गुलशन पॉलीऑल्स ने दिव्यांगजनों को बांटीं 10 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, खिले चेहरे
रोहित त्यागी
मुजफ्फरनगर। जरूरतमंद और दिव्यांगजनों के आवागमन को आसान बनाने के उद्देश्य से विधायक पंकज मलिक और गुलशन पॉलीऑल्स लिमिटेड के सहयोग से CSR फंड के तहत 10 आधुनिक मोटराइज्ड ट्राइसाइकिलों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर विधायक पंकज मलिक ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान दिव्यांगजनों की समस्याओं और उनकी परेशानियों को करीब से समझने के बाद उन्हें यह सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। गुलशन पॉलीऑल्स के प्रतिनिधि अनिल सिंह और चेयरमैन डॉ. चंद्र कुमार जैन के सहयोग से दिव्यांगजनों को यह सुविधा निःशुल्क प्रदान की गई।
मोटराइज्ड ट्राइसाइकिलों में रिवर्स गियर समेत ऑटोमैटिक फीचर्स मौजूद हैं, जिससे लाभार्थियों का आवागमन पहले की अपेक्षा आसान होगा।
कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर से समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक भी मौजूद रहे। ट्राइसाइकिल मिलने पर मुकंदपुर निवासी कालू सिंह, बुढ़ीना कलां निवासी बबली कुमार व जोविंदर तथा चरथावल कस्बे की शाकिरा समेत सभी लाभार्थियों ने विधायक पंकज मलिक और गुलशन पॉलीऑल्स लिमिटेड का आभार जताया।
कार्यक्रम में विधायक पंकज मलिक, गुलशन पॉलीऑल्स लिमिटेड के प्रतिनिधि अनिल सिंह और दिव्यांग लाभार्थियों ने अपने विचार साझा किए।
#Muzaffarnagar #PankajMalik #RajsattaPost #AnujTyagiPost

