बिजली पोल लगाते समय बड़ा हादसा, करंट लगने से मजदूर की मौत के बाद जाम

रोहित त्यागी

मुजफ्फरनगर में MDA (मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण) के ठेकेदार के अधीन काम कर रहे मजदूरों के साथ सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे बिजली का खंभा लगाने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि अन्य मजदूरों के घायल होने की बात सामने आई है।

चश्मदीद मजदूर अमरजीत ने मीडिया को बताया कि मजदूर सड़क किनारे बिजली का खंभा लगाने का काम कर रहे थे। उनके मुताबिक, मौके पर चारों तरफ हाईटेंशन बिजली की लाइनें गुजर रही थीं। उन्होंने हाइड्रा चालक को पहले ही आगाह किया था कि बिजली की लाइनें मौजूद हैं, इसलिए बिजली बंद कराकर ही काम कराया जाए।

अमरजीत के अनुसार, इसके बावजूद काम शुरू करा दिया गया। खंभा खड़ा करते समय हाइड्रा की बूम ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की लाइन से टकरा गई। इसके बाद खंभे में करंट उतर आया। उस समय अमरजीत समेत चार मजदूरों ने खंभा पकड़ रखा था।

हादसे में अमरजीत के भाई और मुस्तफाबाद निवासी उनके साथी बंटी (25) को गंभीर करंट लगा। बताया जा रहा है कि बंटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य मजदूर भी हादसे में घायल हुए हैं।

घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे से 4:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। हादसे के बाद मजदूरों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मजदूरों और ग्रामीणों ने जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और पीड़ित परिवार के लिए इंसाफ तथा मुआवजे की मांग की।

मजदूर अमरजीत ने हादसे के लिए ठेकेदार की लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हाईटेंशन लाइन के बारे में पहले ही चेतावनी दी गई थी, इसके बावजूद बिजली बंद कराए बिना काम कराया गया।

बाइट- अमरजीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *