80वें स्वतंत्रता दिवस पर रोहाना गन्ना समिति में सभापति अनिल त्यागी ने किया ध्वजारोहण

मुजफ्फरनगर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रोहाना गन्ना समिति परिसर में सभापति अनिल त्यागी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया।

सभापति अनिल त्यागी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी हमें देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है और किसान हितों को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर गन्ना समिति के सभी डायरेक्टर, पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देशहित एवं किसान हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

#RajsattaPost #AnujTyagiPost #Muzaffarnagar #IndependenceDay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *