भारतीय किसान यूनियन युवा की जिला कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर गुलबहार राव ने जारी की सूची
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन युवा के जिला अध्यक्ष ठाकुर गुलबहार राव ने रविवार को अपनी युवा कार्यकारिणी की घोषणा की। संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न ब्लॉकों और तहसीलों में पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

जारी सूची के अनुसार युवा ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में अंकित मलिक को बधाई कलां को चरथावल ब्लाक, शिवा अहलावत भैंसी को खतौली, खालिद तिसंग को जानसठ, मोहित चौधरी को सदर , राजा देशवाल को मोरना , लविश जांगिड़ हुसैनपुर कला को बुढ़ाना, इकलाख सोरम को शाहपुर, मो. फरमान खोजा नगला पुरकाजी तथा कपिल चौधरी बघरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कपिल चौधरी बघरा
इसके अलावा युवा तहसील अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। अंकित को खतौली, कार्तिक खटाना को सदर, तमशीर को बुढ़ाना तथा बबलू चपराना को जानसठ तहसील अध्यक्ष बनाया गया है।
जिला अध्यक्ष ठाकुर गुलबहार राव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने और किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने नई जिम्मेदारियां मिलने पर संगठन नेतृत्व का आभार जताया।
#RajsattaPost #AnujTyagiPost #Muzaffarnagar #BKU

