मेजर आसाराम त्यागी चौक पर शहीद की प्रतिमा पर किया ध्वजारोहण

मुजफ्फरनगर। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महावीर चक्र से सम्मानित शहीद मेजर आसाराम त्यागी की प्रतिमा पर त्यागी समाज के लोगों ने ध्वजारोहण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मेजर आसाराम त्यागी 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में 3 जाट रेजीमेंट के वीर अधिकारी थे। डोगराई के मोर्चे पर उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद अपने सैनिकों का नेतृत्व जारी रखा। उनके असाधारण शौर्य के लिए उन्हें मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया। 25 सितंबर 1965 को उन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

मेजर आसाराम त्यागी चौक पर ध्वजारोहण धर्मेंद्र त्यागी, प्रमोद त्यागी एवं आदेश त्यागी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान धर्मेंद्र त्यागी ने कहा कि देश की आजादी और सुरक्षा के लिए वीर शहीदों ने अपना जीवन न्योछावर किया है। उनके बलिदान को याद रखना और आने वाली पीढ़ी को उनके शौर्य से प्रेरणा देना हम सभी का दायित्व है।

कार्यक्रम में कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान,ऋतु त्यागी भाजपा सभासद ,शिवकुमार त्यागीप्रमोद त्यागी, डीके त्यागी, सर्वेश त्यागी, राजू त्यागी, इंजीनियर डॉ. अनिल त्यागी, जोनी त्यागी, तरुण त्यागी, अनुज त्यागी सहित त्यागी समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। सभी ने शहीद मेजर आसाराम त्यागी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 

#Muzaffarnagar #RajsattaPost #AnujTyagiPost #IndependenceDay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed