त्यागी सभा भवन में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मुज़फ्फरनगर। मोहल्ला फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित त्यागी सभा भवन में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत त्यागी सभा भवन के अध्यक्ष शिवकुमार त्यागी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रगान गाया और देश की एकता एवं अखंडता का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया। वक्ताओं ने कहा कि आजादी हमें वीर शहीदों के त्याग, संघर्ष और बलिदान के बाद मिली है। नई पीढ़ी को उनके जीवन और देश के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।

ध्वजारोहण के बाद सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं और मिष्ठान का वितरण किया गया। शिवकुमार त्यागी और आदेश त्यागी ने सभी देशवासियों एवं त्यागी समाज के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की तरक्की और समाज की मजबूती के लिए हम सभी को आपसी भाईचारे, एकता और सद्भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की सेवा, सम्मान और गौरव को सदैव सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में आदेश त्यागी, प्रमोद त्यागी, ललित त्यागी, अनिल त्यागी, डीके त्यागी, पंकज त्यागी एडवोकेट, उमेश त्यागी, शिवम त्यागी एडवोकेट, राहुल त्यागी, अनुज त्यागी सहित त्यागी समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

#Muzaffarnagar #IndependenceDay #RajsattaPost #AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *