चौकड़ा गांव में किसान तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा का भव्य आयोजन, उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति गीतों पर झूमे किसान 
राजसत्ता पोस्ट|असलम त्यागी
मुजफ्फरनगर जनपद के विकास खण्ड चरथावल के ग्राम चौकड़ा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा के नेतृत्व में भव्य किसान तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ बड़ी संख्या में किसान, युवा और ग्रामीण शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले किसानों ने देशभक्ति और एकता का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे गांव में देशभक्ति और हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। लाउडस्पीकर पर बज रहे देशभक्ति के गीतों पर किसान और युवा झूमते नजर आए। गांव के विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का जोरदार स्वागत किया। तिरंगों से सजे ट्रैक्टर और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
इस अवसर पर पवन त्यागी, नीतू त्यागी, सरफराज त्यागी, यदा त्यागी, प्रवीण त्यागी, कुशल पाल प्रधान, ठाकुर बृजपाल सिंह, सुदामा प्रधान, राजेंद्र भगत, काला कुमार, मांगा कश्यप, कामिल नेताजी, जीशान प्रधान, साजिद त्यागी, हरिओम त्यागी, ममनून त्यागी, सरफराज प्रधान, बलिस्टर कश्यप, पूर्णानंद त्यागी और अमित मौर्य सहित बड़ी संख्या में सम्मानित ग्रामीण एवं किसान भाई मौजूद रहे।
आयोजकों ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश के प्रति सम्मान, किसानों की एकजुटता और ग्रामीणों में भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। यात्रा के सफल आयोजन से क्षेत्र में उत्साह और देशभक्ति की भावना देखने को मिली।

