🇮🇳 महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज और जिला परिषद मार्केट में शान से फहरा तिरंगा

मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र के ग्राम दूधली स्थित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान ने कॉलेज प्रबंधन समिति, प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। इससे पहले मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कॉलेज प्रांगण में छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान देश के वीर शहीदों को नमन किया गया और भारत माता के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में क्षेत्र से पहुंचे गणमान्य लोगों और मुख्य अतिथियों का फूल-मालाओं व पटका पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

इसके बाद मुजफ्फरनगर स्थित जिला परिषद मार्केट में मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अन्य केमिस्टों की मौजूदगी में भी ध्वजारोहण किया गया।

#Muzaffarnagar #IndependenceDay #RajsattaPost #AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *