आर्यन सिंह बने राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल ने संगठन का विस्तार करते हुए आर्यन सिंह को राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
आर्यन सिंह ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयन्त सिंह, खेल प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता देवी तथा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही प्रदेश के खेल प्रतिभाओं और युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा खिलाड़ियों के हित में कार्य करने का प्रयास करेंगे।
आर्यन सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहरों से निकलकर अनेक युवा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे खिलाड़ियों को बेहतर अवसर, उचित मंच और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि खेल प्रकोष्ठ के माध्यम से खिलाड़ियों एवं युवाओं की समस्याओं को समझकर उन्हें संगठन और सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने का प्रयास किया जाएगा।
आर्यन सिंह ने कहा कि चौधरी जयन्त सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल युवाओं, किसानों, श्रमिकों एवं ग्रामीण समाज के हितों को लेकर निरंतर कार्य कर रहा है। खेल और युवा शक्ति राष्ट्र की प्रगति की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए वह पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे।
#RajsattaPost #AnujTyagiPost #Muzaffarnagar #RLD

