UP में 7 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों में बदले सिटी मजिस्ट्रेट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 7 PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादले के तहत कई जिलों में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, सिटी मजिस्ट्रेट और SDM स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।

PCS ज्योति राय को बलरामपुर के ADM FR पद से हटाकर अपर आयुक्त आजमगढ़ बनाया गया है। शिकायत के बाद उनके तबादले की जानकारी सामने आई है। वहीं PCS संदीप केला को बलरामपुर का नया ADM FR बनाया गया है।

PCS दिनेश चंद्र, जो बुलंदशहर में SDM के पद पर तैनात थे, उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट बांदा की जिम्मेदारी दी गई है। PCS दिव्या ओझा, SDM चंदौली को ADM J बरेली बनाया गया है।

PCS विनय सिंह की गोरखपुर में वापसी हुई है। उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट प्रयागराज से स्थानांतरित कर सिटी मजिस्ट्रेट गोरखपुर बनाया गया है। वहीं PCS उत्कर्ष श्रीवास्तव, जो नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर के पद पर तैनात थे, उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट प्रयागराज बनाया गया है।

इसके अलावा PCS निधि पांडेय को SDM लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि PCS अधिकारियों की तबादला सूची अभी और जारी हो सकती है।

#RajsattaPost #AnujTyagiPost #UttarPradesh #PCS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *