तमक नाला हादसा: लापता व्यक्ति की तलाश में दूसरे दिन भी जारी रेस्क्यू अभियान
जनपद चमोली। ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमक नाला में अत्यधिक जलप्रवाह के चलते वैली ब्रिज बहने की घटना के बाद लापता एक व्यक्ति की तलाश में दूसरे दिन भी व्यापक रेस्क्यू अभियान जारी है। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच विभिन्न सुरक्षा एवं राहत एजेंसियों की टीमें लगातार संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
लापता व्यक्ति की तलाश में चमोली पुलिस, जिला प्रशासन, भारतीय सेना, ITBP, NDRF, SDRF और BRO की टीमें संयुक्त रूप से अभियान में जुटी हैं। रेस्क्यू टीमें नदी तट, जलप्रवाह के आसपास के क्षेत्रों और अन्य संभावित स्थानों पर गहनता से तलाशी ले रही हैं।
अत्यधिक जलप्रवाह और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण रेस्क्यू टीमों के सामने चुनौतियां बनी हुई हैं। इसके बावजूद सभी एजेंसियों के जवान और अधिकारी आपसी समन्वय के साथ पूरी तत्परता से अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।
प्रशासन एवं रेस्क्यू एजेंसियों द्वारा प्रभावित क्षेत्र में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। लापता व्यक्ति की तलाश को प्राथमिकता देते हुए सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।
#Chamoli #Jyotirmath #RajsattaPost #AnujTyagiPost

