त्यागी भूमिहार महासभा उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी घोषित, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

हरिद्वार। त्यागी भूमिहार महासभा उत्तराखंड ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से प्रदेश एवं जनपद हरिद्वार की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें समाजहित, संगठन की एकजुटता तथा सामाजिक उत्थान के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

घोषित कार्यकारिणी के अनुसार सूर्यांश त्यागी को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष, सुभाष त्यागी को प्रदेश संरक्षक, भुवनेश्वर त्यागी एवं विजय पांडे को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जनपद हरिद्वार इकाई में अश्वनी त्यागी वत्स को जिला अध्यक्ष, प्रशांत त्यागी को जिला उपाध्यक्ष, दीपक त्यागी को जिला संगठन मंत्री, निशु त्यागी एवं सोनू शर्मा को जिला सचिव, प्रिंस त्यागी को मीडिया प्रभारी तथा अनुज त्यागी को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं। वक्ताओं ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज को एकजुट करना, युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना तथा शिक्षा, सेवा और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाना है। सभी पदाधिकारियों ने संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए समाज के हित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सोनू त्यागी, हरिओम त्यागी (घलौली), देवेंद्र त्यागी, निशु त्यागी, आशीष त्यागी और मनीषा त्यागी (जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा, हरिद्वार) सहित अनेक समाजसेवी एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का विश्वास व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *