शुक्रताल में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने किया एकता बौद्ध विहार के पुस्तकालय का उद्घाटन
मुजफ्फरनगर के शुक्रताल स्थित एकता बौद्ध विहार में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने फीता काटकर पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके सत्य, करुणा, समता और मानवता के संदेश को नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि पुस्तकालय केवल पुस्तकों का घर नहीं, बल्कि ज्ञान, जागरूकता और सामाजिक परिवर्तन का सशक्त केंद्र है। उन्होंने शिक्षा और सामाजिक समरसता के इस संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि भगवान गौतम बुद्ध के आदर्श समतामूलक और सशक्त भारत के निर्माण की प्रेरणा हैं।
#RajsattaPost #AnujTyagiPost

