कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर फिर हुआ महंगा, दिल्ली में 42 रुपये बढ़े दाम, वही 5 किलो वाले सिलेंडर पर भी ₹11 बढ़े
नई दिल्ली। महीने की शुरुआत के साथ ही कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 42 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें लागू होने के बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3,113.50 रुपये हो गई है।
वहीं कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 53.50 रुपये की वृद्धि की गई है। इसके अलावा 5 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये का इजाफा किया गया है। बढ़ी हुई कीमतों के बाद 5 किलो का सिलेंडर 821.50 रुपये का हो गया है।
हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिली है, क्योंकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है।
कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल, रेस्तरां, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लागत पर असर पड़ने की संभावना है।#AnujTyagiPost #RajsattaPost #NewDelhi #LPGCylinder #CommercialLPG

