त्यागी भूमिहार महासभा का विस्तार, मनीषा त्यागी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
हरिद्वार।
त्यागी भूमिहार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षु त्यागी ने संगठन को मजबूत बनाने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से हरिद्वार जनपद की निवासी मनीषा त्यागी को महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष, हरिद्वार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षु त्यागी ने कहा कि संगठन समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि मनीषा त्यागी अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को जनपद स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगी।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनीषा त्यागी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा को मजबूत करने के साथ-साथ समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए वह सक्रिय रूप से कार्य करेंगी।
इस दौरान संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने मनीषा त्यागी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।#AnujTyagiPost #RajsattaPost #Haridwar

