सहारनपुर प्रकरण: RLD नेता सुधीर भारतीय ने इकरा हसन पर साधा निशाना, फेसबुक पोस्ट में लगाए आरोप
मुज़फ्फरनगर।सहारनपुर प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के वरिष्ठ नेता सुधीर भारतीय ने फेसबुक पोस्ट कर समाजवादी पार्टी और कैराना से सपा सांसद इकरा हसन पर निशाना साधा है।
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि सांसद इमरान मसूद एक कार्यक्रम के बाद सहारनपुर से हट गए और इसके बाद सांसद इकरा हसन स्वयं मैदान में उतरीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित मोनू कश्यप के परिवार को मुद्दा बनाया गया।
सुधीर भारतीय ने पोस्ट में लिखा कि गांव मंत्री वीरेंद्र सिंह का था और नामजद आरोपी जेल जा चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि मोनू कश्यप के पिता मंत्री वीरेंद्र सिंह पर भरोसा जता चुके हैं, लेकिन “झूठ बोलकर उसकी मां को ले जाया गया ताकि भाजपा गठबंधन वोट बैंक और गुर्जर-कश्यप समुदाय में दरार पैदा की जा सके।”
पोस्ट में उन्होंने यह भी लिखा कि सहारनपुर में सपा के आधार को दिखाने की कोशिश हुई, लेकिन अपेक्षित जनसमर्थन नहीं मिला। साथ ही उन्होंने सपा के स्थानीय नेतृत्व को लेकर भी सवाल उठाए।
यह बयान RLD नेता सुधीर भारतीय की फेसबुक पोस्ट पर आधारित है।
#AnujTyagiPost #RajsattaPost #Saharanpur #muzaffarnagar

