मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में उठाए उत्तराखण्ड के अहम मुद्दे, नंदा राजजात यात्रा और कुंभ की तैयारियों पर दिया जोर

बस्तर (छत्तीसगढ़) में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सहभागिता करते हुए राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाया। बैठक में राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने, आधारभूत ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्यों के बीच बेहतर संवाद, सहयोग और समन्वय से ही देश के संतुलित एवं समग्र विकास को नई गति मिल सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में सहकारी एवं समन्वित संघीय व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम देशभर में दिखाई दे रहे हैं।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने वर्ष 2027 में उत्तराखण्ड में आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां नंदा राजजात यात्रा तथा दिव्य एवं भव्य कुंभ मेले की तैयारियों का विषय भी प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि ये दोनों आयोजन केवल उत्तराखण्ड तक सीमित नहीं हैं, बल्कि देश की सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण आयोजन हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन आयोजनों में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंचेंगे, जिसके लिए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन हेतु केंद्र और राज्यों के समन्वित सहयोग की आवश्यकता होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार और विभिन्न राज्यों के सहयोग से इन आयोजनों को ऐतिहासिक और सफल बनाया जाएगा।

आंतरिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा तकनीकी संसाधनों के अधिकतम उपयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक चुनौतियों का सामना करने के लिए राज्यों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान और संयुक्त प्रयासों को और अधिक सशक्त बनाया जाना जरूरी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार जनकल्याण, सुशासन, आधारभूत विकास, पर्यटन, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। राज्य सरकार ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है।

बैठक में उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित विभिन्न राज्यों के मंत्रीगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

#AnujTyagiPost #RajsattaPost #Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed