मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोड़ों की धनराशि को दी मंजूरी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में पुलिस आवास और पार्किंग निर्माण से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के कोतवाली पंचेश्वर में टाइप-II के 6 आवासों एवं चहारदीवारी निर्माण हेतु 3.13 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं जनपद नैनीताल के फायर स्टेशन हल्द्वानी में टाइप-II के 64, टाइप-III के 8 और टाइप-IV के 4 आवासों के निर्माण के लिए 36.64 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।
इसके अलावा जनपद चम्पावत के थाना रीठासाहिब में टाइप-II के 6 एवं टाइप-III के 1 आवास निर्माण हेतु 3.47 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा के मौलेखाल बाजार में पार्किंग निर्माण के लिए 5.91 करोड़ रुपये तथा चमोली के ग्वालदम बाजार में वाहन पार्किंग निर्माण हेतु 61.57 लाख रुपये की धनराशि को भी मंजूरी प्रदान की है।
#AnujTyagiPost #RajsattaPost #Uttarakhand

