कर्नाटक में अब हिजाब पहनकर भी जा सकेंगे स्कूल
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, ड्रेस कोड को लेकर नई गाइडलाइन जारी
कर्नाटक सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों में ड्रेस कोड को लेकर 2022 में जारी आदेश वापस लेते हुए नई गाइडलाइन जारी की है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यूनिफॉर्म अनिवार्य रहेगी, लेकिन उसके साथ सीमित पारंपरिक और धार्मिक प्रतीकों को पहनने की अनुमति दी जाएगी।
नई नीति के अनुसार छात्र-छात्राएं स्कूल और कॉलेजों में हिजाब, पगड़ी (पेटा), जनेऊ (जनिवारा), शिवधारा और रुद्राक्ष पहन सकेंगे, बशर्ते ये निर्धारित यूनिफॉर्म के पूरक हों और उसकी मूल भावना को प्रभावित न करें।
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी छात्र को इन पारंपरिक प्रतीकों के कारण कक्षा, परीक्षा हॉल या शिक्षण संस्थान में प्रवेश से रोका नहीं जाएगा। साथ ही किसी छात्र को इन्हें पहनने के लिए बाध्य भी नहीं किया जाएगा और न ही इन्हें जबरन हटाने के लिए कहा जा सकेगा।
#Karnataka #Hijab #AnujTyagiPost #RajsattaPost

