चरथावल कस्बे के मौलाना जुबेर पर पहली पत्नी के साथ मारपीट का आरोप, पति के खिलाफ कार्यवाही के लिए महिला रात्रि में पहुंची थाने
असलम त्यागी | चरथावल
मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल कस्बे के मौलाना जुबेर पर पहली पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि करीब एक माह पूर्व दूसरी शादी के बाद से परिवार में विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि मौलाना जुबेर और उसकी दूसरी पत्नी ने मिलकर पहली पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे महिला को चोटें आईं। पीड़ित महिला न्याय की मांग को लेकर थाने के चक्कर काट रही है। महिला का कहना है कि शिकायत दिए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मामले को लेकर मोहल्लेवासियों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि मौलाना जुबेर सोशल मीडिया पर भी चरथावल कस्बे के गणमान्य लोगों पर लगातार टिप्पणी करता रहता है, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत और समझाने के बावजूद उसकी गतिविधियों में कोई बदलाव नहीं आया।मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित महिला को न्याय दिलाने तथा आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


