नालंदा पब्लिक स्कूल चरथावल में धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस, मुख्य अतिथि रहीं नगर पालिका चेयरमेन मीनाक्षी स्वरूप

असलम त्यागी | चरथावल 

मुजफ्फरनगर जनपद के नालंदा पब्लिक स्कूल चरथावल द्वारा ग्रैंड हेरिटेज में मातृ दिवस का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप रहीं। उनके साथ श्रीमती रश्मि त्यागी, श्रीमती अंजू त्यागी (चेयरमैन, भूमि विकास बैंक) एवं श्रीमती अंजू सिंघल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा 4 तक के विद्यार्थियों एवं उनकी माताओं को आमंत्रित किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नृत्य, कविताओं एवं आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर अभिभावकों ने जमकर तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा माताओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी कराया गया, जिसमें माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में विजेता माताओं को विद्यालय प्रबंधन की ओर से उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया तथा मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि “माँ बच्चे की पहली गुरु होती है तथा परिवार ही उसकी पहली पाठशाला होता है। चरित्र निर्माण, आचरण निर्माण एवं मानवीय गुणों के विकास में माँ की भूमिका अतुलनीय होती है।”

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक विनेश त्यागी, परवीन त्यागी एवं पंकज त्यागी ने भी विद्यार्थियों को जीवन में माँ के महत्व के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य विजय कुमार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं माताओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में काउंसलर प्राची त्यागी, मंच संचालिका दीप्ति मित्तल, दीपिका त्यागी, मंजू पाल, नेहा त्यागी, अन्नू त्यागी, नीतू सूरी, शिखा, शालू, शिवानी, युविका, प्रतिमा, शालू त्यागी, जुबैर त्यागी एवं वसु सहित विद्यालय स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *