“मेरठ में उमड़ेगा इतिहास का सैलाब — राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के पूर्ण समर्थन से जन-जागृति सम्मेलन बनेगा शक्ति प्रदर्शन!”

10 मई को संयुक्त गुर्जर परिसंघ के बैनर तले गूंजेगी एकता की हुंकार, जनसैलाब लिखेगा नया इतिहास — चौधरी रविंद्र सिंह गुर्जर का बड़ा ऐलान

मुज़फ्फरनगर। 10 मई को मेरठ में क्रांति दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विशाल गुर्जर जन-जागृति सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज खतौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अंतवाड़ा चौराहे स्थित प्रज्ञा फार्म हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेरठ से पहुंचे श्री नवाब सिंह लखवाया एवं संयुक्त गुर्जर परिसंघ मेरठ के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के नेतृत्व में किया गया।

बैठक के दौरान सभी सम्मानित जनों को 10 मई 2026 को सुभारती यूनिवर्सिटी, मेरठ में आयोजित होने वाले विशाल सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का निमंत्रण दिया गया। राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रविंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि संयुक्त गुर्जर परिसंघ के बैनर तले आयोजित यह सम्मेलन समाज की एकता, जागरूकता और शक्ति प्रदर्शन का ऐतिहासिक मंच बनेगा।

उन्होंने 29 गांवों से आए समाज के लोगों से सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि “10 मई को मेरठ में जनसैलाब नया इतिहास लिखेगा और समाज की एकजुटता पूरे प्रदेश को संदेश देगी।”

कार्यक्रम को सफल बनाने में चौधरी महाराज सिंह आर्य एवं उनकी पूरी टीम का विशेष योगदान रहा, जिसके लिए सभी उपस्थित लोगों ने उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मास्टर अजय पाल चंदसमंद द्वारा किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed