चरथावल-रोहाना मार्ग स्थित गुरु कृपा गुरु कृपा गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, सिलेंडर न मिलने से परेशान

असलम |त्यागी चरथावल

मुज़फ्फरनगर। विकास खंड चरथावल के ग्राम आखलौर स्थित चरथावल-रोहाना मार्ग पर गुरु कृपा गैस एजेंसी पर एलपीजी वितरण को लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराज़गी देखने को मिली। सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन समय पर गैस न मिलने से उपभोक्ता परेशान हो गए।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि सिलेंडर बुक कराने के बावजूद उन्हें बार-बार टाल दिया जाता है। कभी “एक दिन बाद आना” तो कभी केवाईसी के नाम पर बहाना बना दिया जाता है। इस कारण आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों ने आरोप लगाया कि गैस के नाम पर उनका शोषण किया जा रहा है। साथ ही यह भी कहा कि क्षेत्र की अन्य एजेंसियों में भी इसी तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं।

अब सवाल उठ रहा है कि क्या गैस सिलेंडरों की कालाबाज़ारी हो रही है या फिर आपूर्ति में कमी है। उपभोक्ताओं ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *