सस्ते दामों पर मोबाइल रिपेयरिंग का कोर्स: ‘आज़ाद मोबाइल रिपेयर स्कूल’ का शुभारंभ
असलम त्यागी |चरथावल
मुज़फ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र के ग्राम ददेडू में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों का रास्ता खुल गया है। यहां ‘आज़ाद मोबाइल रिपेयर स्कूल’ का शुभारंभ किया गया, जहां बेहद कम शुल्क में मोबाइल रिपेयरिंग का प्रोफेशनल कोर्स उपलब्ध कराया जा रहा है।
कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम ने फीता काटकर किया। इस दौरान स्कूल के संचालक आज़ाद त्यागी भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि डिजिटल युग में मोबाइल हर व्यक्ति की जरूरत बन चुका है, ऐसे में मोबाइल रिपेयरिंग का हुनर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है।
संचालक के अनुसार, कोर्स में मोबाइल के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि प्रशिक्षण पूरा करने के बाद युवा तुरंत स्वरोजगार शुरू कर सकें। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य गांव और आसपास के युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव कारी मोनिस, उत्तर प्रदेश मंत्री चौधरी जुल्फिकार, मंडल प्रभारी मसरूफ अहमद, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष साजिद सैफी, युवा प्रदेश सचिव अफजाल अब्बासी, जिला सचिव दानिश राणा, वरिष्ठ समाजसेवी वारिस राव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

