छात्रा बनी एक दिन की थाना प्रभारी, संभाली कानून-व्यवस्था की जिम्मेदार
मिशन शक्ति 5.0 के तहत चरथावल थाने में अनोखी पहल, बालिकाओं में बढ़ाया आत्मविश्वास
असलम त्यागी | चरथावल
मुजफ्फरनगर। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत चरथावल थाने में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां एक मेधावी छात्रा को एक दिन के लिए कार्यवाहक थाना प्रभारी बनाया गया। यह कार्यक्रम 8 अप्रैल 2026 को आयोजित किया गया।
आईजी पब्लिक स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा कुमारी सिया (पुत्री मोहित), निवासी मोहल्ला बाजारखुर्द, चरथावल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, नोडल अधिकारी मिशन शक्ति (पुलिस अधीक्षक अपराध) के निर्देश पर, क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी चरथावल के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यभार संभालने के बाद कार्यवाहक थाना प्रभारी सिया ने थाना परिसर में जनसुनवाई की और फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इसके अलावा सिया ने थाने के विभिन्न कार्यालयों—मिशन शक्ति केंद्र, सीसीटीएनएस कक्ष, जीडी कार्यालय और बंदी हवालात—का निरीक्षण किया। उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र के रजिस्टरों की भी जांच की।
मिशन शक्ति प्रभारी महिला उपनिरीक्षक डॉली यादव ने छात्रा सिया और उनके साथ आई अध्यापिका को पुलिस कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया और प्रशासनिक जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक समझ विकसित करना है। साथ ही उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना भी है। चरथावल पुलिस द्वारा इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है।