बुग्गी पर चढ़ने से रोकने पर विवाद, पुजारी से मारपीट, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

असलम त्यागी |चरथावल 9 अप्रैल 2026

मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव रोनी हरजीपुर में गुरुवार को भैंसाबुग्गी को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस घटना में गांव के मंदिर के पुजारी घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है पुलिस के अनुसार, गांव निवासी पवन भगत अपने खेत की ओर भैंसा बुग्गी से जा रहे थे। रास्ते में कुछ स्कूली बच्चे उनकी बुग्गी पर चढ़ गए और शोर-शराबा करने लगे। इस पर पवन ने बच्चों को डांटकर उतार दिया।कुछ ही देर बाद बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे और कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया आरोप है कि नौशाद और कल्लू उर्फ महताव अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से पहुंचे और लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से पवन पर हमला कर दिया। इसी दौरान सलीम ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। हमले में चोट लगने से पवन भगत बेहोश हो गए।जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया और बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. रवि शंकर और थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण संवेदनशील है और हर पहलू से जांच की जा रही है।पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 54/26 के तहत धारा 109(1), 352, 115(2), 351(3), 118(1) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *