बिना अनुमति आम के हरे पेड़ काटने पर एक गिरफ्तार, ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत लकड़ी बरामद
असलम त्यागी | चरथावल
मुजफ्फरनगर जनपद थाना चरथावल पुलिस ने अवैध रूप से आम के हरे पेड़ों के कटान के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदी कटे हुए पेड़ों की लकड़ी भी बरामद कर जब्त कर ली है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित/वारंटी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। सूचना मिली थी कि ग्राम खुशरोपुर स्थित एक खेत में बिना किसी वैध अनुमति के आम के हरे पेड़ों को काटा जा रहा है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक नन्द किशोर शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खेत/बाग मालिक मौहम्मद अतहर पुत्र गुलाम हुसैन को हिरासत में ले लिया। मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदी कटे हुए आम के पेड़ बरामद किए गए।
इस मामले में थाना चरथावल पर मु0अ0सं0 48/2026 धारा 4/10 वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नन्द किशोर शर्मा व कांस्टेबल दीपक सैनी शामिल रहे।

