व्यापारिक नव वर्ष पर बही खातों का पूजन कर, अनुज गर्ग अध्यक्ष व्यापार मंडल चरथावल ने दी शुभकामनाएं
असलम त्यागी |चरथावल
मुजफ्फरनगर। व्यापारिक नव वर्ष के शुभ अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुज गर्ग ने अपने प्रतिष्ठान कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी पर विधि-विधान के साथ बही खातों का पूजन किया। इस मौके पर उन्होंने समस्त व्यापारियों को नए वित्तीय वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अनुज कुमार गर्ग ने कहा कि आज हम सभी के नए व्यापारिक वर्ष का प्रथम दिन है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी व्यापारियों के व्यवसाय पर भगवान का आशीर्वाद सदैव बना रहे और सभी निरंतर उन्नति करते रहें।
उन्होंने आगे कहा कि सभी का व्यापार खूब फले-फूले और हर व्यापारी दिन दूनी, रात चौगुनी तरक्की करे। सकारात्मक सोच और मेहनत के साथ नया वर्ष सभी के लिए सफलता और समृद्धि लेकर आए।
इन्हीं शुभकामनाओं के साथ उन्होंने सभी व्यापारियों को व्यापारिक नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं


