अमेरिकी एयरस्ट्राइक में ईरानी विमान क्षतिग्रस्त, भारत आने वाला था मदद लेने

तेहरान/नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान ने दावा किया है कि मशहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए अमेरिकी हवाई हमले में ‘महान एयर’ का एक विमान क्षतिग्रस्त हो गया है। यह विमान कथित तौर पर भारत से मानवीय सहायता और आवश्यक चिकित्सा सामग्री लेने के लिए नई दिल्ली आने वाला था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह विमान 1 अप्रैल को भारत के लिए उड़ान भरने की तैयारी में था। बताया जा रहा है कि भारत से ईरानी नागरिकों के लिए दवाइयों और राहत सामग्री की व्यवस्था की जा रही थी, लेकिन हमले के बाद इस मिशन पर असर पड़ सकता है।

ईरानी अधिकारियों का कहना है कि मशहद एयरपोर्ट नागरिक और सैन्य दोनों उद्देश्यों के लिए उपयोग में लाया जाता है, जिसके चलते यह हमले का निशाना बना। वहीं दूसरी ओर, अमेरिकी अधिकारियों ने अब तक इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

गौरतलब है कि भारत पहले ही रेड क्रिसेंट सोसाइटी के माध्यम से ईरान को चिकित्सा सहायता की एक खेप भेज चुका है, और दोनों देशों के बीच मानवीय सहयोग जारी था। ऐसे में इस घटना से सहायता अभियान पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

(हम इस खबर की पुष्टि नहीं करते हैं, यह खबर विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर तैयार की गई है।)

#Iran #America #Airstrike #WorldNews #India #BreakingNews #AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *