रामनवमी पर मुख्यमंत्री धामी ने किया कन्या पूजन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
देहरादून
रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर विधि-विधान से कन्या पूजन कर देवी स्वरूपा बालिकाओं का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कन्याओं को भोजन कराया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, धर्म और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रभु श्रीराम से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की तथा प्रदेश की निरंतर प्रगति की प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि रामनवमी का पर्व हमारे नैतिक मूल्यों, आदर्शों और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करता है। साथ ही कन्या पूजन को नारी सम्मान और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए इसकी महत्ता पर भी प्रकाश डाला।

मुख्यमंत्री ने अंत में प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए सभी को रामनवमी की हार्दिक बधाई दी।
#AnujTyagiPost

