कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने नितिन त्यागी को बनाया विधायक प्रतिनिधि
हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री Pradeep Batra ने रुड़की स्थित अपने कार्यालय पर नितिन त्यागी खड़ी को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया। इस अवसर पर कार्यालय में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री Pradeep Batra ने नितिन त्यागी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके संगठनात्मक अनुभव, सामाजिक सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन त्यागी क्षेत्र की जनता और विधायक कार्यालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति देने में अहम भूमिका निभाएंगे।
वहीं नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधि Nitin Tyagi ने इस दायित्व के लिए मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा तथा सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने Nitin Tyagi को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जनसेवा को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

