उत्तराखंड में गहरी खाई में गिरी इनोवा, 3 की मौत, 1 गंभीर
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में जौलजीबी–मुनस्यारी मार्ग पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बंगापानी और मदकोट के बीच उमरगड़ा के पास एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर करीब 15 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में लच्छू नेगी और अंकित पांडे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल आयुष पंत ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
हादसे में देवेंद्र पंत गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में चल रहा है। सूचना पर स्थानीय लोगों और पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
#AnujTyagiPost

