मिर्ज़ापुर | विंध्याचल
नेटफ्लिक्स की सीरीज के विरोध में विंध्याचल में उबाल, गंगाघाट पर पुरोहितों ने किया जोरदार प्रदर्शन
नेटफ्लिक्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रस्तावित वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर मिर्ज़ापुर जनपद के विंध्याचल धाम में विरोध तेज हो गया है। सोमवार को पुरोहितों और ब्राह्मण समाज के लोगों ने गंगाघाट पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया और सीरीज पर गंभीर आपत्ति जताई।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस सीरीज के माध्यम से एक विशेष समाज को जानबूझकर नकारात्मक रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे समाज की छवि धूमिल होती है। पुरोहितों ने इसे सामाजिक सौहार्द के लिए घातक बताते हुए तत्काल रोक लगाने की मांग की।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आचार्य अनुपम महाराज ने कहा कि किसी भी समाज, जाति या वर्ग को अपमानित करने वाली सामग्री को सार्वजनिक मंच पर दिखाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि उक्त सीरीज को पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए, ताकि समाज में वैमनस्य न फैले।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लगातार ऐसी सामग्री लाई जा रही है, जिससे ब्राह्मण और सवर्ण समाज को टारगेट किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी की गई और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की गई। पुरोहितों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
#Mirzapur #Vindhyachal #NetflixControversy #OTTProtest #BrahminSamaj #Gangaghat #WebSeriesControversy #SocialHarmony #IndiaNews

