गलत नोटिस और फार्म-7 से मतदाताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं: ज़िया चौधरी
मुज़फ्फरनगर
समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने की, जबकि संचालन सपा नेता साजिद हसन द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए ज़िया चौधरी ने कहा कि एसआईआर अभियान के प्रत्येक चरण पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की सतर्क और सक्रिय निगरानी है।
उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता को गलत नोटिस या फार्म-7 के माध्यम से परेशान करने अथवा पात्र मतदाताओं की वोट कटवाने की किसी भी साजिश को समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी कार्यकर्ता मतदाताओं की वोट बचाने और नई वोट बनवाने के अभियान को पूरी सक्रियता से आगे बढ़ाएं।
बैठक को सपा नेता सोमपाल सिंह कोरी, शिक्षक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल, साजिद हसन, असद पाशा, धर्मेंद्र सिंह नीटू, पूजा अनिल अंबेडकर, चौधरी ओमपाल सिंह, सत्यदेव शर्मा, संजीव आर्य, सादिक चौहान, मास्टर अल्ताफ, पवन पाल, डॉ. हनीफ अंसारी एडवोकेट, कपिल मलिक, सत्यवीर त्यागी और सुमित पंवार बारी ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अपने-अपने बूथों पर मतदाताओं की सहायता करने का आह्वान किया।
बैठक में आमिर कासिम एडवोकेट, नेपाल सिंह एडवोकेट, लोकेंद्र कुमार, राशिद मलिक, रामपाल सिंह पाल, हाजी मूसा तेवड़ा, फिरोज अख्तर, समाजवादी छात्र सभा जिलाध्यक्ष आयुष चौधरी, पंकज सैनी, डॉ. नौशाद सिद्दीकी, श्याम सुंदर, सतीश चंद जैन, सभासद शहजाद चीकू, हसीब राणा, नावेद रंगरेज, राव नफीस, सलीम अंसारी, वसीम राणा, हाजी इकबाल, पवन गिरी, नरेश पाल, अफजाल अहमद, रविन्द्र पाल, जितेंद्र कश्यप सहित बड़ी संख्या में सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

