चरथावल पुलिस ने चोरी प्रकरण मे दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकल बरामद

असलम त्यागी

मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल प्रभारी सत्य नारायण दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम बिरालसी निवासी अंकित कुमार की तहरीर पर अज्ञात अभियुक्त द्वारा घर के सामने से मोटरसाइकिल संख्या UP12 BE 7120 चोरी किए जाने के संबंध में थाना चरथावल पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

मामले की विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक निक्की माहोर ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान दिनांक 07 फरवरी 2026 को बिरालसी से गुनियाजुड्डी मार्ग पर ग्राम महावलीपुर के पास से अभियुक्त रुकबान पुत्र यूसुफ तथा वंश पुत्र अमित निवासीगण कुटेसरा थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक निक्की माहोर, कांस्टेबल विपिन कुमार एवं हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *