देहरादून: कालसी में हिमाचल रोडवेज बस खाई में गिरी, 3 की मौत, 7 गंभीर घायल

देहरादून के कालसी क्षेत्र में कोटी–मिनस मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। हिमाचल रोडवेज की यह बस नेरवा से पौंटा जा रही थी, तभी यह गहरी खाई में पलट गई।

हादसे के तुरंत बाद SDRF की टीमें घटनास्थल पर रवाना हुईं। डाकपत्थर, चकराता, मोरी और त्यूणी से रेस्क्यू टीमों को भेजा गया। राहत और बचाव कार्य जारी है।

हादसे में मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 2 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। 7 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को विकासनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस और राहत एजेंसियां घटनास्थल पर मौजूद हैं और आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *